वन विभाग के ऑफिस में बवाल; लाठी-डंडा लेकर घुसे अतिक्रमणकारियों ने की मारपीट-तोड़फोड़, छुड़ा ले गए आरोपी

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर रेणुका माता रोड़ स्थित वन विभाग के बुरहानपुर रेंज कार्यालय में गुरुवार रात करीब 40 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने कार्यालय मे घुसकर वन विभाग द्वारा पकड़े गए 4 अतिक्रमणकारियों को छुड़ा ले गए. पिकअप और 4 पहिया वाहन में भरकर आए अतिक्रमणकारियों […]

ADVERTISEMENT

Nuisance in the forest department office encroachers entered with sticks and rods assaulted and ransacked rescued the accused
Nuisance in the forest department office encroachers entered with sticks and rods assaulted and ransacked rescued the accused
google news

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर रेणुका माता रोड़ स्थित वन विभाग के बुरहानपुर रेंज कार्यालय में गुरुवार रात करीब 40 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने कार्यालय मे घुसकर वन विभाग द्वारा पकड़े गए 4 अतिक्रमणकारियों को छुड़ा ले गए. पिकअप और 4 पहिया वाहन में भरकर आए अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया. महिला वनकर्मियों को डंडों से पीटा, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती वह अतिक्रमणकारी आरोपियों को लेकर फरार हो चुके थे. बाद में पुलिस और वन विभाग ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया है.