कांग्रेस को विंध्य और बुंदेलखंड में लगा बड़ा झटका! अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावों से पहले बगावत का दौर जारी है. आज एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. एक साथ विंध्य और बुंदेलखंड में बीजेपी ने कांग्रेस के मजबूत नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है. विंध्य की राजनीति के दिग्गज तिवारी घराने से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने […]

Bundelkhand Vindhya region Shock to Congress BJP Congress mp news siddharth tiwari mp election 2023
Bundelkhand Vindhya region Shock to Congress BJP Congress mp news siddharth tiwari mp election 2023
social share
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावों से पहले बगावत का दौर जारी है. आज एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. एक साथ विंध्य और बुंदेलखंड में बीजेपी ने कांग्रेस के मजबूत नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है. विंध्य की राजनीति के दिग्गज तिवारी घराने से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने आज आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है. इसके अलावा बुंदेलखंड से फुंदर सिंह चौधरी ने बीजेपी ज्वाइन किया है.

दरअसल सिद्धार्थ तिवारी लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे, और उनको लेकर ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों वे कांग्रेस बगावत कर सकते हैं. ठीक वैसा ही हुआ. आपको बता दें सिद्धार्थ तिवारी त्यौंथर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे, अब देखना होगा की भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद क्या उनको त्यौंथर से चुनावी मैदान में उतारती है या फिर नहीं!

ये भी पढ़ें: MP: टिकट नहीं मिला तो बागी हो गए ये नेता, किसी ने थामा दूसरी पार्टी का दामन तो कोई लड़ रहा निर्दलीय

यह भी पढ़ें...

बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

सिद्धार्थ तिवारी के साथ दलित नेता औऱ गुन्नौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी भी आज बीजेपी में शामिल हुए. उन्होंने कहा हम दलित समाज से आते हैं. हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहां हमारी कोई वहां सुनने वाला नहीं है.बीजेपी में हम काम करेंगे.

कौन हैं सिद्धार्थ तिवारी?

सिद्धार्थ तिवारी कांग्रेस के दिग्गज घराने से ताल्लुक रखते हैं.  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व सांसद सुंदर लाल तिवारी के पुत्र है. सिद्धार्थ तिवारी को पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन तिवारी घराने की सहानुभूति काम नही आई और भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा से भारी मतों से हार गए थे.

किस वजह से अपनी ही पार्टी से नाराज हुये सिद्धार्थ

सिद्धार्थ तिवारी पिछले कुछ महीनो त्यौंथर विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे थे. जबकि रमाशंकर पटेल विधानसभा के प्रबल दावेदार हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर  17 सिद्धार्थ ने त्यौंथर में बड़ा कार्यक्रम कर अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी विधानसभा में टिकट देने के लिए राजी नही हुई है. हाल ही में हुए सीडब्लूसी की मीटिंग के बाद से सिद्धार्थ तिवारी की नाराजगी दिखाई देने लगी थी, जिसके बाद आज उन्होंने अपनी पार्टी को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट सामने आने से पहले ही कमलनाथ के बेटे ने लीक कर दिए इन प्रत्याशियों के नाम….

    follow on google news