'युवती की आंख में लाल मिर्च भर मुंह पर लगाया फेविक्विक', गुना लव-जिहाद मामले में आया सिंधिया का बयान

युवती को बंधक बनाकर टॉर्चर करने वाले अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलने की बात कही है. 

ADVERTISEMENT

गुना लव जिहाद का मामला
गुना लव जिहाद का मामला
google news

Guna Crime News: गुना में लव जिहाद और युवती के साथ हैवानियत के सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. युवती के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. युवती को बंधक बनाकर टॉर्चर करने वाले अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलने की बात कही है.