काशी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मची अफरातफरी; यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे
Fire Broke out in Kashi Express: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के भिरंगी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को एक ट्रेन काशी एक्सप्रेस (15017) की एक बोगी में आग लगने की घटना के बाद ट्रेन को करीब 35 मिनट तक रोका गया. तत्काल आग पर काबू पाने के बाद सुधार का काम किया गया और […]
ADVERTISEMENT

Fire broke out bogie of Kashi Express Passengers running train accident harda news
Fire Broke out in Kashi Express: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के भिरंगी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को एक ट्रेन काशी एक्सप्रेस (15017) की एक बोगी में आग लगने की घटना के बाद ट्रेन को करीब 35 मिनट तक रोका गया. तत्काल आग पर काबू पाने के बाद सुधार का काम किया गया और इसके बाद ट्रेन को रवाना किया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि आग लगने और धुंआ निकलते ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई थी और लोग घबरा गए. इसके बाद यात्री ट्रेन से सामान लेकर उतरकर भागने लगे. रेलवे के पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया कि ब्रेक जाम होने से यह घटना हुई है. इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है. ब्रेक जाम होने के कारण धुंआ निकलता है और इसे तत्काल सही कर दिया गया.