नेपाल राजघराने की राजकुमारी से कैसे मिले थे माधवराव सिंधिया? जानें माधवी राजे की जिंदगी की अनसुनी कहानी

Rajmata Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर रियासत की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया. माधवी राजे सिंधिया नेपाल राजघराने की राजकुमारी थीं और उनकी शादी ग्वालियर राजघराने के तत्कालीन राजकुमार माधव राव सिंधिया से हुई थी. शादी की ये कहानी बेहद दिलचस्प है.

ADVERTISEMENT

 Madhavi Raje
Madhavi Raje
Google CTA

Rajmata Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर रियासत की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया. माधवी राजे सिंधिया 70 साल की थीं और वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज दिल्ली के एम्स (AIIMS) में चल रहा था. सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया के पुत्र और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंच रहे हैं जहां राजमाता का अंतिम संस्कार परंपरागत छत्री में मराठा रीति-रिवाजों से किया जाएगा.