ग्वालियर-चंबल में योगी आदित्यनाथ के दौरे कराकर BJP को क्या मिल पाएगा फायदा, जानें
चुनावी शोरगुल खत्म होने के 1 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंबल के भिंड जिले में पहुंचे और यहां उन्होंने चंबल की धरा की जमकर तारीफ की.
ADVERTISEMENT

Gwalior-Chambal Region, Yogi Adityanath, MP Election 2023, Bhind News, Gwalior News, MP BJP
MP Election 2023: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं. बीते दिन वे ग्वालियर-चंबल के दौरे पर थे. बीजेपी ने विशेष डिमांड करके योगी आदित्यनाथ की भिंड और ग्वालियर में उनकी सभाएं कराई हैं. योगी आदित्यनाथ ने भी चंबल इलाके की बहादुरी के किस्से सुनाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की. देहात क्षेत्रों में उनको सुनने व देखने के लिए लोगों में जहां उत्साह दिखा तो वहीं शहरी क्षेत्र में उनकी सभा को लेकर ऐसा हाल हुआ कि खाली पड़ी कुर्सियों को उठवाने की नौबत आ गई.