'सारी हेकड़ी निकाल दूंगा'...मंत्री राकेश सिंह ने फोन पर गुंडे को जमकर हड़काया, video हो रहा वायरल
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

मंत्री राकेश सिंह
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वे किसी गुंडे को फोन पर चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे गुंडे से दो टूक कहते नजर आ रहे हैं कि महिलाओं को परेशान करना बंद करो, किसी के साथ गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जेल जाओगे अब कानून का राज हैं, यहां गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी.