MP Politics: क्या होगा गुना से पूर्व सांसद के पी यादव का राजनीतिक भविष्य? क्यों होने लगी चर्चाएं, जानें

MP News: मध्य प्रदेश में की सियासत में केपी यादव का नाम लोकसभा चुनाव के वक्त काफी सुर्खियों में रहा था. अब एक बार फिर के पी यादव के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं.

ADVERTISEMENT

पूर्व सांसद केपी यादव और सीएम मोहन यादव
पूर्व सांसद केपी यादव और सीएम मोहन यादव
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

गुना से पूर्व सांसद के पी यादव का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?

point

लोकसभा चुनाव के बाद क्यों होने लगी चर्चा?

MP News: मध्य प्रदेश में की सियासत में केपी यादव का नाम लोकसभा चुनाव के वक्त काफी सुर्खियों में रहा था. वह इसलिए क्योंकि गुना लोकसभा सीट से उनकी जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा गया था. जिसका फायदा भी पार्टी को मिला है. इस सीट पर सिंधिया ने एकतरफा जीत दर्ज की है. उस वक्त गृहमंत्री अमित शाह ने के पी यादव के सुरक्षित भविष्य की बात कही थी. लेकिन इस बीच केपी यादव के सुरक्षित भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं. कि पार्टी आखिर उनके लिए क्या प्लान किए हुए है.