MPPSC मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट आउट, 800 उम्मीदवार फाइनल इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट

MPPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सफल रहे 800 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर में शामिल होने का मौका मिलेगा. यह साक्षात्कार कुल 185 अंकों का होगा, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. इस परीक्षा के जरिए कुल 229 रिक्तियों को भरा जाना है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
google news

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.