“मेरे कपड़े उतावाए…लड़की के साथ वीडियो बनावाया” MP में BJP नेता के साथ किडनैपर्स ने किया ये बड़ा कांड
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी नेता दिवाकर द्विवेदी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहे हैं. इसमें एक वीडियो में एक महिला उनपर गंभीर आरोप लगा रही है तो दूसरे में उनके पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है. वहीं, इसे लेकर नेता का दावा है कि उन्हें गन पॉइंट पर किडनैप कर जबरन ये वीडियो बनवाए गए.
ADVERTISEMENT

MP News
मध्य प्रदेश के रीवा से कथित बीजेपी नेता दिवाकर द्विवेदी से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब इन वीडियोज ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. पहले वीडियो में दिवाकर द्विवेदी और एक युवती कार में बैठी हुई दिख रही है. इसमें युवती आरोप लगाते हुए कह रही है कि उन्होंने (दिवाकर द्विवेदी) उसके साथ बहुत गलत किया. वहीं, दूसरे वीडियो में दिवाकर द्विवेदी एक सुनसान पहाड़ी इलाके में एक युवक के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. यहां उनके बीच एक करोड़ रुपये के लेनदेन की बात हो रही है. अब इन वीडियो को लेकर बीजेपी नेता का कहना है कि उन्हें किडनैप कर ये वीडियो गन पॉइंट पर बनावाई गई हैं. फिलहाल, पुलिस अब इन वीडियोज की जांच कर रही है.