इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा क्या कहा कि हो गया विवाद, देखें वीडियो

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ के मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान पर विवाद हो गया है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इस घटना से सबक सीखना चाहिए. वहीं, अब कांग्रेस ने उनके इस बयान को शर्मनाक बताया है और मांफी की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya statement
Kailash Vijayvargiya statement
google news

Kailash Vijayvargiya statement: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनका ये बयान इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से हुई छेड़खानी को लेकर था. दरअसल, मीडिया से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि इस हादसे से खिलाड़ियों को सबक लेना चाहिए. मंत्री के इस बयान पर अब राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. विपक्षी दलों ने उन पर महिला खिलाड़ियों को ही दोषी ठहराने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने विजयवर्गीय के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि BJP के नेताओं ने शर्म बेच खाई है. उन्होंने कहा कि इस बेशर्मी भरे बयान के लिए मंत्री को माफी मांगनी होगी. गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय का ये बयान उस समय आया है जब भारत ICC Women’s Cricket World Cup 2025 की मेजबानी कर रहा है.