इंदौर से भोपाल लाई गई सफेद बाघिन 'रिद्धि' बन गई थी वन विहार की शान, जानें कौन थी वो?

Bhopal White Tigress Riddhi: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाली एकमात्र सफेद बाघिन 'रिद्धि' की 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात को मृत्यु हो गई. लगभग 15 साल की यह सफेद बाघिन पिछले दो दिनों से बीमार थी.

ADVERTISEMENT

van_vihar_bhopal
वन विहार भोपाल की एकमात्र सफेद बाघिन की मौत हो गई है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भोपाल वन विहार की एकमात्र सफेद बाघिन 'रिद्धि' की मौत

point

मरने से पहले 2 दिन नहीं खाया था खाना, बेहोश मिली थी

point

वन विहार की बन गई थी शान, देखने के लिए जुटती पर्यटकों की भीड़

White Tigress Riddhi: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाली एकमात्र सफेद बाघिन 'रिद्धि' की 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात को मृत्यु हो गई. लगभग 15 साल की यह सफेद बाघिन पिछले दो दिनों से बीमार थी, और उसने अपना नियमित भोजन भी नहीं लिया था. वन विहार के अधिकारियों ने बताया कि रिद्धि की तबीयत बीते कुछ समय से खराब चल रही थी, लेकिन 18 सितंबर की सुबह वह अपने हाउसिंग में निश्चेत अवस्था में पाई गई. वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने उसे मृत घोषित किया.