वंदे भारत: भोपाल से दिल्ली यात्रा करने वालों को मिलेगा एक ही स्टॉपेज, जानें ट्रेन के ताजा अपडेट

Vande Bharat Express: एमपी की राजधानी भोपाल से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी. मध्‍य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन भोपाल पहुंच चुकी है. ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन 1 अप्रैल से भोपाल से नई दिल्‍ली के बीच […]

ADVERTISEMENT

Vande Bharat Express will be available between Bhopal-Delhi from April 1 know full details
Vande Bharat Express will be available between Bhopal-Delhi from April 1 know full details
google news

Vande Bharat Express: एमपी की राजधानी भोपाल से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी. मध्‍य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन भोपाल पहुंच चुकी है. ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन 1 अप्रैल से भोपाल से नई दिल्‍ली के बीच दौड़ना शुरू कर देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. देश में अब तक कुल 10 वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल से नई दिल्‍ली का सफर 7 घंटे और 50 मिनट में पूरा करेगी. आने वाले समय में वंदे भारत के इस सफर में समय काफी कम हो सकता है. अभी ट्रेन अपनी पूरी स्पीड से नही चलाई जाएगी. जब वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पूरी स्पीड से चलेगी तो दिल्ली तक का सफर महज 6 घंटे में पूरा किया जाएगा.