अदाणी पर रिपोर्ट के बाद हिंडनबर्ग ने दी भारत में बड़े धमाके की चेतावनी! जानिए क्या करती है ये कंपनी

हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक्स पर एक पोस्ट कर के फिर बड़ा धमाका करने की चेतावनी दे दी है. उन्होंने लिखा है कि भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है. हिंडनबर्ग कंपनी अपने इस पोस्ट के बाद फिर से चर्चा में आ गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Hindenburg Research: अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने साल 2023 साल की शुरुआत में अदानी समूह के खिलाफ स्टॉक हेराफेरी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. दरअसल जवनरी 2023 में हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत से छेड़खानी करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे. रिपोर्ट जारी होने के बाद से अदाणी ग्रुप की कंपनियों में भारी शेयरों की गिरावट दर्ज की गई थी.