Operation Sindoor पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का रिएक्शन, बोले- पाकिस्तान..., हिंदुस्तान..., सामने आई ये बात
Owaisi on Operation Sindoor: पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आते ही लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

Owaisi on Operation Sindoor: पहलगाम हमले(Pahalgam Terror Attack) का भारत ने जो बदला लिया है वो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 लॉन्च पैड्स तबाह कर दिया है. इस पूरी कार्रवाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "ऑपरेशन सिंदूर"(Operation Sindoor) का नाम दिया है. इस ऑपरेशन के सामने आने के बाद नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसी कड़ी में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आते ही ये चर्चा में बना हुआ है.