Charchit Chehra: कौन हैं बहरीन के आर्टिस्ट Flipperachi जिनके गाने से अक्षय खन्ना को मिला जबरदस्त कमबैक?
Charchit Chehra: धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री और वायरल हुए Fa9la गाने के पीछे बहरीन के आर्टिस्ट Flipperachi का बड़ा रोल क्या है? कैसे Flipperachi का अरब-हिप-हॉप बीट अक्षय खन्ना के कमबैक की पहचान बन गया और रातों-रात भारत में ट्रेंड करने लगा. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बेहरीन के आर्टिस्ट Flipperachi की खूब हो रही चर्चा(तस्वीर- सोशल मीडिया)
डायरेक्टर अदित्य धार ने अक्षय खन्ना, संजय दत्त और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ मिलकर धुरंधर मूवी बनाई हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए धमाके कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है. इन सबमें सबसे ज्यादा बात अक्षय खन्ना की धमाकेदार एंट्री और उनके डांस की हो रही है, जिसमें वे ब्लैक पठानी सूट, ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक शेड्स में दिख रहे है. उनकी एंट्री इतनी जबरदस्त कि लोगों ने साथ चलते रणवीर सिंह को भी इग्नोर कर दिया. धुरंधर को लोग अक्षय खन्ना का कमबैक बता रहे हैं और उनकी इसी एंट्री से रातों-रात Fa9la गाना वायरल हो गया है.