Charchit Chehra: कौन हैं माहिका शर्मा जिसके लिए पैपराजी पर भड़क गए हार्दिक पांड्या? जानें दोनों के बीच की पूरी केमिस्ट्री

Charchit Chehra: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल अब सुर्खियों में है. पैपराजी द्वारा माहिका की गलत एंगल से ली गई तस्वीर पर हार्दिक के फूंटे गुस्से से लेकर दोनों के रिश्ते की अब खूब चर्चा हो रही है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानें हार्दिक-माहिका की केमिस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चा के हर पहलू की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Hardik Paparazzi Controversy
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा(फोटो- Instagram/@hardikpandya93))
google news

Charchit Chehra: बीते कई घंटों से 'Cheap Sensationalism'(पब्लिसिटी के लिए सारी हदें पार करना) शब्द सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इसके पीछे की जो वजह है उसे जान आप भी कहेंगे कि क्या ये सही में जरूरी था. दरअसल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कि गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पैपराजी ने घटिया हरकत की है, जिसके बाद हार्दिक का गुस्सा फूटा है और उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई है. पैपराजी ने माहिका को ऐसे एंगल से कैमरे में कैद किया, जिस तरह से किसी भी महिला की तस्वीर नहीं खींची जानी चाहिए.