Charchit Chehra: जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को ऐसी क्या सलाह दी कि अब हो रही खूब चर्चा 

Charchit Chehra: जया बच्चन के ताज़ा बयान ने बॉलीवुड में नई हलचल मचा दी है, जहां उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को शादी न करने की सलाह दी है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या के रिश्ते की चर्चा फिर तेज हो गई है. ‘चर्चित चेहरा’ के इस एपिसोड में विस्तार से जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Navya Naveli Nanda news
नव्या नवेली नंदा
Google CTA

Charchit Chehra: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किस्से हैं, लेकिन बच्चन परिवार की बातें हमेशा अलग ही सुर्खियां बटोरती हैं. जया बच्चन वैसे भी अपने बेबाक और कभी-कभी चुभने वाले बयानों के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर जो बयान दिया है वो सुनकर सभी हैरान है. बयान के कई मायने मतलब भी निकाले जा रहे हैं, तरह-तरह की बातें हो रही हैं. वहीं बॉलीवुड से दूर रहने वाली नव्या का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से भी जुड़ रहा है और उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.