Charchit Chehra: तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी पारा हाई! BJP नेता की थलापति विजय और तृषा कृष्ण पर टिप्पणी से भड़का विवाद

थलापति विजय की राजनीतिक एंट्री से पहले तृषा कृष्णन का नाम विवाद में आया. नयनार नागेंद्रन के बयान पर सियासत भड़क उठी. उदयनिधि स्टालिन और के अन्नामलाई आमने-सामने दिखे, जबकि तमिलनाडु में चुनावी माहौल और गर्म हो गया.

Thalapathy Vijay and Trisha Controversy
Thalapathy Vijay and Trisha Controversy
social share
google news

Thalapathy Vijay and Trisha Controversy: थलापति विजय राजनीति के एकदम नए-नए खिलाड़ी हैं. कोई नहीं जानता है कि चुनाव में उनका और पार्टी का क्या होगा लेकिन चुनाव से पहले जितनी चर्चा अकेले विजय ने बटोरी है उतनी शायद किसी ने नहीं बटोरी... तमिलनाडु में चुनाव से पहले राजनीति एक बार फिर गरमा रही है और चर्चा में हैं थलापति यानी कमांडर कहे जाने वाले विजय लेकिन उनके साथ में नाम जुड़ रहा है एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का राजनीति से कोसो दूर हैं लेकिन एक वक्त था जब तृषा को विजय के दिल के सबसे करीब माना जाता था... तृषा के नाम के नाम पर हो रही राजनीति से अचानक चर्चा में आने की वजह से वो बनी हैं हमारे शो चर्चित चेहरा की खास.. क्योंकि एक महिला का नाम जिस तरह से तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने लिया उससे खड़ा हो गया है बड़ा विवाद, अब इससे सालों पुराने इश्क को हवा मिली है या राजनीति को पंख यही सवाल लोगों के मन में है... क्या है पूरा मामला, कैसे और किसकी वजह से तोड़ी तृषा ने अपनी सगाई, कैसे कुछ इंटीमेट फोटोज बने तृषा की लाइफ का बड़ा झटका और क्या है तृषा की अधूरी लव स्टोरी... बताएंगे सब चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहे वीडियो के आखिर तक...

नयनार नागेंद्रन के बयान से मचा बवाल

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय थलापति और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर जो बयान दिया उससे सियासी पारा गर्म है...नयनार नागेंद्रन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए कह दिया कि विजय राजनीति को नहीं समझते और अगर वो राज्य की जमीनी हकीकत जानना चाहते हैं, तो उन्हें तृषा के घर से बाहर निकलना होगा... यह बयान सीधे तौर पर विजय और तृषा के कथित रिश्ते की अफवाहों पर इशारा माना गया... इसके बाद विवाद भड़क उठा, तृषा कृष्णन ने वकील के जरिए ऑफिशियल बयान जारी कर इस कमेंट को Distasteful बताया... उन्होंने साफ कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए न किया जाए. उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया...

उदयनिधि स्टालिन का हमला, विपक्ष की कड़ी निंदा

वहीं विजय ने खबर बनाए जाने तक अब तक इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है, शायद इसलिए कि बीजेपी को फ्री पब्लिसिटी नहीं देना चाहते... DMK ने बयान की कड़ी निंदा की, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि निजी जिंदगी पर हमला करना नीचता है, AIADMK ने भी नागेंद्रन को माफी मांगने को कहा... बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने सफाई दी कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया... विवाद के बाद विजय के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं, बीजेपी सफाई दे रही है, जबकि विपक्ष इसे महिला अपमान का मुद्दा बना रहा है... एक बयान ने तमिलनाडु की राजनीति को गरमा दिया है...

यह भी पढ़ें...

ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी, ऑफस्क्रीन अफवाहें

पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि फैंस इन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखना पसंद करते हैं... सोशल मीडिया पर फैंस Visha (Vijay + Trisha) के नाम से बुलाते हैं... कहा जाता है कि विजय के करियर ग्रोथ में तृषा बहुत लकी साबित हुईं. दोनों ने 2004 में पहली फिल्म घिल्ली की थी जो सुपरहिट साबित हुई. तब से दोनों ने तिरुपाची, अथी, कुरूवी, जैसी ताबड़तोड़ हिट फिल्में दी लेकिन 2008 के बाद दोनों ने एक साथ फिल्में करनी बंद कर दी... 2023 में लियो रिलीज हुई तो 15 साल के गैप के बाद विजय-तृषा साथ दिखे.. उसके बाद 2024 में रिलीज विजय की बड़ी फिल्म Greatest of All Time goat में कैमियो रोल में दिखीं तृषा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फैमिली प्रेशर के कारण विजय ने तृषा के साथ ऑन स्क्रीन दिखना बंद कर दिया... ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री से दोनों के रिलेशनशिप में होने के प्रूफ मिलने लगे. एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की गोवा में शादी हुई तो विजय तृषा के साथ प्राइवेट जेट से पहुंचे थे.. गोवा ट्रिप को दोनों ने छुपाया नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करके साथ जाने का डंका पीटा...

पत्नी संगीता से दूरी की अटकलें और पब्लिक अपीयरेंस पर सवाल

थलापति विजय 51 साल के हैं. जब एक्टर के तौर पर करियर बन रहा था तब 1999 में अपनी डाय हार्ट फैन संगीता से शादी कर ली थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं. विजय जैसे बड़े एक्टर की वाइफ होने के बाद भी संगीता सोरनालिंगम सोशल मीडिया, लाइम लाइट से कोसों दूर रहीं. करीब 20-22 साल तक विजय और संगीता की रिलेशनशिप में किसी गड़बड़ी या टेंशन की खबर नहीं आई लेकिन पिछले कुछ समय से जो रहा था उससे कुछ और ही कहानी बन रही थी. ये सब तब शुरू हुआ विजय का नाम साउथ की बड़ी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन से जुड़ा... जब विजय-तृषा की कहानियां बनने लगीं तो ये कहानी भी शुरू हुईं कि विजय और संगीता सोरनालिंगम का तलाक होने वाला है. विजय, तृषा, संगीता ने कभी कुछ कन्फर्म नहीं किया तो कभी डिनाय भी नहीं किया... रिपोर्ट के मुताबिक संगीता और विजय साथ नहीं रहते, संगीता लंदन में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं, साल 2000 में जन्मा बेटा जेसन संजय भी विदेश में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुके है, रिपोर्ट्स की माने तो वो जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाले हैं... बेटी दिव्या भी मां के साथ लंदन में रहती हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं...

राणा दग्गुबाती संग लिंकअप से लेकर टूटी सगाई तक

विजय पत्नी संगीता के साथ बहुत कम पब्लिक अपीयरेंस की लेकिन तृषा के साथ कई मौकों पर साथ दिखे लेकिन ये सब तब तक होता जब विजय राजनीति में आ रहे थे... फुल टाइम आने के बाद तृषा के साथ दिखे नहीं. वैसे बता दें कि विजय के अलावा राणा दग्गुबाती के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है... आज भले ही राणा दग्गुबाती की शादी हो चुकी है, लेकिन कुछ साल पहले तृषा के साथ वो रिलेशनशिप में थे.. तृषा और राणा दग्गुबाती की कुछ इंटीमेंट तस्वीरें भी लीक हुई थीं. दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था.. इस बात का खुलासा राणा ने कॉफी विद करण चैट शो में किया था.. 2015 में एक्ट्रेस बिजनेसमैन वरुण मनियन से इन्गेजमेंट हुई लेकिन इन्गेजमेंट शादी में नहीं बदली. तृषा ने ही इन्गेजमेंट तोड़ दी.. कहा कि उनके होने वाले पति चाहते थे कि मैं एक्टिंग छोड़ दूं, मैंने एक्टिंग चुनी, शादी छोड़ दी... वैसे दोनों की सगाई टूटने के पीछ सुपरस्टार धनुष का नाम सामने आया था.. दोनों की बेड से एक तस्वीर सोशल मीडिाय पर वायरल हुई थी.. 42 साल की तृषा का स्टेट्स फिलहाल सिंगल है...

तृषा कृष्णन का करियर, फैसले और अधूरी लव स्टोरी

1999 में मिस चेन्नई बनने के बाद तृषाा कृष्णन लाइम लाइट में आई. 2001 में मिस इंडिया इवेंट में Beautiful Smile award मिला. कभी criminal psychologist बनने का इरादा रखने वाली तृषा ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली लेकिन तकदीर में तो बड़ी एक्ट्रेस बनना लिखा था. तृषा तमिल और तेलुगू फिल्मों की ऐसी एक्ट्रेस मानी जाती हैं जिन्होंने करीब 2 दशकों से अपना करियर बिलकुल मेनटेन करके रखा है. हिंदी में भी अक्षय कुमार के साथ खट्टा-मीठा की लेकिन शायद वो बॉलीवुड के लिए बनी नहीं लेकिन उन्हें साउथ क्वीन भी कहा जाता है..

थलापति विजय का एक्टर से पॉलिटिशियन तक सफर

बात विजय की करें तो 1984 में चाइल्ड एक्टर से करियर शुरू करने वाले विजय को फिल्में करते हुए करीब 40 साल हो गए. नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर से थलापति विजय हो गया... थलापति विजय जिंदगी की दूसरी इनिंग शुरू कर रहे हैं... इन सब के बाद थलापति ने राजनीति करने के लिए एक्टिंग करियर छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी.. आखिरी फिल्म जननायक आज भी रिलीज के लिए अटकी हुई है... चुनाव पास आते-आते ये मैसेज बहुत तेजी से फैला है कि विजय को बीजेपी धमका रही है, ब्लैकमेल रही है. इसीलिए उनकी हिट जननायकन को चुनाव से पहले रिलीज होने दे रही... यूं तो पहले भी बहुत सारे एक्टर राजनीति में आए लेकिन किसी ने अनाउंस करके एक्टिंग करियर नहीं छोड़ा. ऐसा रिस्क लेने वाले थलापति विजय अकेले ऐसे एक्टर हैं... लेकिन अब बीजेपी नेता किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर राजनीति कर रहे हैं या इसके पीछे वजह कुछ और ही है.. ये तो वही ज्यादा बेहतर जानते होंगे...

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: स्टालिन का 'कैश कार्ड' बनाम विजय की 'सीटी', क्या 5000 रुपये बदलेंगे राज्य की सियासत?

    follow on google news