"मैं रहूं या ना रहूं इसलिए देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं" सत्यपाल मलिक का 'आखिरी' क्यों है चर्चा में
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के RML अस्पताल में निधन हो गया. इस बीच अब सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

सत्यपाल मलिक (File photo)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बताया जा रहा था कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे में उन्होंने नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली. इधर 7 जून को सोशल मीडिया के एक्स पर किया गया उनका एक पोस्ट काफी चर्चा में है.