सपा प्रवक्ता मनोज यादव की 'गुमशुदगी' का खुला राज...पुलिस ने किया है गिरफ्तार! जानें क्यों
Manoj Yadav arrest: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव की गुमशुदगी का मामला तब खुला जब बाराबंकी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की पुष्टि की. समाजवादी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी सफदरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज छेड़छाड़, धमकी और SC-ST एक्ट के मामले में हुई. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

सपा प्रवक्ता मनोज यादव(फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार नेता और टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव, जिन्हें पिछले 24 घंटों से लापता बताया जा रहा था अब उनकी जानकारी सामने आ गई है. मनोज यादव कहीं लापता हुए नहीं हुए थे बल्कि पुलिस की गिरफ्त में हैं. बाराबंकी पुलिस ने पुष्टि की है कि मनोज यादव को सफदरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इस खबर के सामने आते ही समाजवादी पार्टी के खेमे में हड़कंप मच गया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.