कच्छ के रन में रचा गया इतिहास, 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित किया गया दुनिया का सबसे विशाल खादी का तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर गुजरात के रन ऑफ कच्छ में इतिहास रचा गया, जब खादी से निर्मित दुनिया का सबसे विशाल राष्ट्रीय ध्वज भव्य रूप में प्रदर्शित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन ने राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी शक्ति और कच्छ की अदम्य जिजीविषा को वैश्विक मंच पर उजागर किया.

ADVERTISEMENT

In the Rann of Kutch, the tricolor flag has become a symbol of inspiration.
रन ऑफ कच्छ में तिरंगा बना प्रेरणा का प्रतीक
google news

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात के सीमावर्ती भुज जिले के ‘ग्रेट रन ऑफ कच्छ’ के धोरडो में सोमवार को देशभक्ति और स्वदेशी शक्ति का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूज्य बापू की विरासत खादी से निर्मित दुनिया का सबसे विशाल स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान और गौरव के साथ में भव्य एवं दिव्य रूप में प्रदर्शित किया गया. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार द्वारा इस विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया गया. ‘सफेद नमक के रेगिस्तान’ के ऊपर आलोकित यह ऐतिहासिक तिरंगा राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना एवं भारत की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक बना.