यूपी पुलिस का 'लाइट, कैमरा, एक्शन' फेल! बेगुनाहों को अपराधी बनाने का 'स्क्रिप्टेड' वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

UP Police viral video: अलीगढ़ में यूपी पुलिस का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी बेगुनाह युवकों को अपराधी बनाने के लिए स्क्रिप्टेड एक्शन करते नजर आए. जेब से चाकू निकालकर युवक की जेब में रखने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Police viral video
UP Police viral video
google news

उत्तर प्रदेश की पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग हो रहा है. अलीगढ़ में पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी फिल्मी स्टाइल में बेगुनाह युवकों को अपराधी बनाने की साजिश रचते नजर आ रहे हैं. इस फर्जी 'एक्शन' का भंडाफोड़ एक स्थानीय निवासी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर कर दिया. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.