Chhattisgarh News: जहां कभी डर था, आज वहां लहराया तिरंगा, बस्तर के 47 गांवों में पहली बार मना गणतंत्र दिवस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा के 47 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया जो बदलते हालात का संकेत है.

ADVERTISEMENT

बस्तर में बदले हालात
बस्तर में बदले हालात
google news

Chhattisgarh News: लंबे समय तक नक्सली हिंसा और अस्थिरता के लिए जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर अब धीरे-धीरे एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है. दरअसल दशकों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 47 ऐसे गांवों में तिरंगा फहराया गया, जहां कभी राष्ट्रीय पर्व मनाना जोखिम से भरा हुआ माना जाता था.