कांग्रेस का प्रचार करने वाली कंपनी अब संभालेंगी अजित पवार की NCP के प्रचार की जिम्मेदारी

Ajit Pawar: 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में NCP के दोनों गुटों के 53 विधायक हैं. जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत की और एनडीए सरकार में शामिल हो गए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Ajit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) के अजित पवार ने महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद (MLC) और फिर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बीते दिन यानी सोमवार को बजट सत्र के बीच अजित पवार खेमे ने सभी विधायकों की मौजूदगी में एक बैठक की और आगामी चुनाव पर चर्चा की. इन्हीं सब के बीच एक दिलचस्प बात यह निकल कर आई है कि, अजित पवार ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नरेश अरोड़ा को चुनावी रणनीतिकार के रूप में नियुक्त किया है. नरेश अरोड़ा डिजाइन बॉक्स्ड कंपनी के को-फाउंडर है. यह कंपनी राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन का मैनेजमेंट किया है.