अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राघव चड्ढा को लेकर चर्चाएं तेज! आखिर कहां हैं वो?
चड्ढा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व- सतेंद्र जैन, सिसोदिया, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता बन चुके हैं. लेकिन इसी बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता कहां है.
ADVERTISEMENT

Raghav Chadha: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में बुरा दौर चल रहा है. सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिसमें कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं. चड्ढा की गैरमौजूदगी का मुद्दा बनाकर भाजपा, आम आदमी पार्टी को लगातार घेर रही है. चड्ढा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व- सतेंद्र जैन, सिसोदिया, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता बन चुके हैं. फिलहाल संजय सिंह जेल से बाहर आ गए हैं. लेकिन इसी बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता कहां है.