सीएम बीरेन सिंह के घर पर भी हमले की कोशिश, चार महीने से क्यों सुलग रहा है मणिपुर?

मणिपुर में महीनों से चल रही हिंसा फिर बड़े पैमाने पर भड़क गई है. इम्फाल में भीड़ ने यहां के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खाली…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मणिपुर में महीनों से चल रही हिंसा फिर बड़े पैमाने पर भड़क गई है. इम्फाल में भीड़ ने यहां के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खाली पड़े पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की. फोर्स ने गुस्साई भीड़ को घर से 100 मीटर की दूरी पर ही रोक लिया. यह तब हुआ जब इंफाल वैली में कर्फ्यू की स्थिति है. इससे पहले भीड़ बीजेपी के एक मंडल ऑफिस को भी जला चुकी है. सवाल यह है कि मणिपुर में आखिर क्या हुआ है कि यहां हिंसा थम ही नहीं रही?