ऐसा क्या अपराध किया कि पत्नी, बेटे संग आजम खान को मिली सात साल की सजा और भेजे गए जेल?

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई गई है. रामपुर की एक अदालत ने फर्जी दस्तावेज मामले में ये सजा दी है.

ADVERTISEMENT

Azam Khan Abdul Azam
Azam Khan Abdul Azam
Google CTA

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई गई है. रामपुर की एक अदालत ने फर्जी दस्तावेज मामले में ये सजा दी है. इस सजा ने आजम खान के पूरे परिवार की सियासत की कमर तोड़ दी है. आजम खान ने सजा पर बोलते हुए कहा कि “पूरे शहर को मालूम था कि क्या फैसला होना है, आज फैसला हुआ है, फैसले में और इंसाफ में फर्क होता है”. आइए आपको बताते हैं कि आजम खान और उनका परिवार किस मामले में फंसा.