राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मणिपुर सरकार ने कई पाबंदियां लगाईं

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट 2 शुरू करने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
google news

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी रविवार से अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट 2 शुरू करने जा रहे हैं. इसका नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है. 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हो रही इस यात्रा पर वहां की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने कुछ पाबंदियां लगा दी हैं. वैसे कांग्रेस ने यह भी कहा है की पार्टी उन पाबंदियों का ख्याल रखेगी. इससे पहले पार्टी की टॉप लीडरशिप मणिपुर पहुंचने लगी है. खबर यह भी है कि खराब मौसम की वजह से राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को लेकर जाने वाली इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट प्रभावित हुई है.