गुजरात में 26 सीटें जीत क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी BJP? क्षत्रिय संगठन का दावा- 7 सीटें हारेगी

क्षत्रिय समिति के प्रवक्ता करन सिंह ने कहा प्रदेश में भाजपा 7 सीटें हार रही है. ये सीटें कौन सी है उसमें हम नहीं जाना चाहते.

ADVERTISEMENT

PM Modi and JP Nadda
PM Modi and JP Nadda
google news

Gujrat Lok Sabha Election: गुजरात के लोकसभा चुनाव में इस बार गजब की लड़ाई देखने को मिली. पिछली बार जहां बीजेपी ने प्रदेश की सभी 26 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया था इस बार पार्टी को अपने प्रदर्शन को बनाए रखने की चुनौती थी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने को बचाने की लड़ाई लड़ रही थी. चुनाव के बीच प्रदेश में बीजेपी नेता परषोत्तम रूपाला के एक बयान के बाद क्षत्रियों में जबरदस्त उबाल देखा गया. गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश सहित लगभग पूरे देश के क्षत्रियों ने रूपाला और बीजेपी के खिलाफ आंदोलन किए. रूपाला के माफी मांगने के बाद भी उन्होंने बहिष्कार करने का ऐलान किया था. गुजरात में चुनाव खत्म होते ही क्षत्रिय संकलन समिति ने एक बड़ा दावा कर दिया. समिति ने दावा किया है कि, गुजरात में बीजेपी 7 सीटें गवा रही है. हालांकि यह सीटें कौन सी होगी उसपर कुछ नहीं कहा है. यानी गुजरात में बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है.