चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अधिकारी ने हेरफेर किया? वीडियो शेयर कर कांग्रेस-AAP ने लगाए ये आरोप

आज हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप सिंह के 8 वोट अवैध घोषित होने के बाद भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर को विजेता घोषित किया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chandigarh Mayoral Election: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें आज यानी मंगलवार को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी को कथित तौर पर मतपत्रों में हेरफेर करते हुए दिखाया गया है. इंडिया ब्लॉक के आठ पार्षदों के वोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद हाई-स्टेक पोल में भाजपा उम्मीदवार नामोज सोनकर को विजेता घोषित किए जाने के बाद AAP ने पीठासीन अधिकारी पर चुनावी प्रणाली में धांधली करने का आरोप लगाया है.