EXIT Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज आएंगे एग्जिट पोल, उससे पहले जानिए 2019 के आंकड़े कितने थे सटीक?

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में ज्यादातर एजेंसियों ने ये दावा किया था कि, बीजेपी-NDA फिर से सत्ता में वापसी रही है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया गया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024: देश में चल रहा लोकसभा का चुनाव आज समाप्त हो जाएगा. सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान होंगे. नतीजे आने से पहले ही सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद 6:30 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल में न्यूज एजेंसियां अपने-अपने आंकड़े देंगी. चुनाव के आधिकारिक नतीजों से पहले आने वाले एग्जिट पोल से ये अनुमान लगाया जाता है कि, किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है साथ ही सरकार किसकी बनने जा रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल तो आज शाम को आएंगे. उससे पहले आइए हम आपको बताते हैं 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल के क्या थे अनुमान और कितना सही साबित हुए थे?