मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने शिवराज के सामने ‘हनुमान’ को क्यों उतारा?
ऐसी चर्चा है कि विक्रम मस्ताल को टिकट देकर कांग्रेस ने शिवराज को चाहे अनचाहे वॉक ओवर दे दिया है. शिवराज अपने गढ़ में काफी मजबूत माने जाते हैं. लोग कह रहे हैं की अब यहां उनके लिए सिर्फ सिंबोलिक लड़ाई है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होंगे हनुमान
विधानसभा चुनाव 2023ः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से चुनाव लड़ते हैं. वह लगातार चार बार से यहां से विधायक हैं. इस बार चुनाव पूर्व सर्वे में बाजी मारती कांग्रेस को देखकर ऐसी चर्चा थी कि शिवराज के सामने कोई मजबूत चेहरा उतारा जाएगा. उधर कांग्रेस ने इस सीट से ‘हनुमान’ को चुनाव में उतारा तो दूसरी ही चर्चा शुरू हो गई.