Haryana Assembly: रेसलर विनेश फोगाट लड़ेंगी हरियाणा चुनाव? कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई हलचल
Haryana Assembly Election: विनेश फोगाट ओलंपिक में अधिक वजन पाए जाने के बाद गोल्ड मेडल मुकाबला नहीं खेल पाईं थीं. इसके बाद वह लौटीं तो उनके समर्थन में एक रैली निकाली गई थी. इस रैली में उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा नजर आए थे.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी या नहीं, जारी है चर्चा
कांग्रेस के इस बड़े नेता के बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
कांग्रेस विनेश के चुनाव लड़ने पर जल्द करने जा रही है फैसला
Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विजय पाने के लिए राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा रेसलर विनेश फोगाट के राजनीति में एंट्री को लेकर हो रही है. वह चुनाव लड़ेंगी तो किस पार्टी से. इस बीच आज हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने विनेश को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को लेकर वह कल यानि बुधवार को फैसला करेंगे. बाबरिया ने आप से गठबंधन पर भी बयान दिया है.