मोदी सरकार को ब्लैकमेल कर रहीं माधबी बुच? राहुल गांधी-पवन खेड़ा ने की गजब की इन्वेस्टिगेशन

Rahul Gandhi Video: माधबी बुच दूसरी बार PAC के समन से बचीं, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो में इस मुद्दे को उठाया. वीडियो में पवन खेड़ा रिसर्च के आधार पर अदाणी, सेबी, और माधबी बुच से जुड़े पेपर खंगालते हुए दिखाई दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi Video: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अदाणी समूह पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका असर सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के करियर पर भी पड़ा है. अदाणी पर शेयरों में हेराफेरी के आरोपों से अदाणी का तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अब भ्रष्टाचार और धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं. अपने रिटायरमेंट से पहले माधबी बुच पर आरोपों का बवंडर मंडरा रहा है.