AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से कैसे मिल गई जमानत? पूरी इनसाइड स्टोरी जानिए

संजय सिंह जिस PMLA एक्ट के तहत जेल में थे उसमें जमानत मिलना बहुत मुश्किल है. फिर भी उन्हें जमानत मिल गई है. अब इसी बात की खूब चर्चा हो रही है कि आखिर ये संभव कैसे हो गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sanjay Singh Bail: देश की सर्वोच्च अदालत से आज आम आदमी पार्टी(AAP) के लिए राहत भरी खबर आई. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पार्टी के वारिष्ठ नेता संजय सिंह को जमानत दे दी है. करीब साढ़े छह महीने जेल में काटने के बाद संजय सिंह की रिहाई हुई है. दिलचस्प बात ये रही कि, जांच एजेंसी ED ने भी कहा कि, संजय सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया जाए. हमें कोई आपत्ति नहीं है. इसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने जमानत पर अपना फैसला सुनाया. लोकसभा चुनाव से पहले AAP को मिली इस अप्रत्याशित राहत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है.