गांधी परिवार को मिल गया राहुल का उत्तराधिकारी? प्रियंका गांधी के रोड शो से मिल गए ये संकेत
Rehan Rajiv Vadra: राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राहुल गांधी के शादी न करने पर स्थिती में उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी रेहान के कधों पर हो सकती है. इसलिए प्रियंका ने बेटे रेहान को कुछ चुनिंदा और बड़े मौकों पर अपने साथ रखना शुरू कर दिया हैं. कहा जा सकता है कि गांधी परिवार रेहान को लॉन्च करने के मूड में है.
ADVERTISEMENT

Rehan Rajiv Vadra: प्रियंका गांधी और रोबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा का नाम एक बार फिर चर्चा में है. वायनाड लोकसभा उपचुनाव के नामांकन के दौरान, रेहान अपनी मां प्रियंका गांधी और मामा राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए. इससे यह अटकलें तेज हो गईं कि गांधी परिवार की अगली पीढ़ी राजनीति में अपनी भूमिका के लिए तैयार हो रही है. रेहान का आत्मविश्वासी अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिससे यह सवाल उठने लगा कि क्या गांधी परिवार रेहान को राजनीति में लॉन्च करने की योजना बना रहा है.