दिल्ली में AAP ने कांग्रेस को दिया एक सीट का ऑफर, 6 पर खुद लड़ने की तैयारी, क्या बनेगी बात?

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था कि, उनकी पार्टी का इन दोनों राज्यों में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

INDIA Alliance: आम आदमी पार्टी(आप) ने साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत वह कांग्रेस को 7 में से सिर्फ एक सीट देगी. अभी कांग्रेस की तरफ से इस ऑफर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जाहिर तौर पर मामला दिल्ली में फंसता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले सूत्रों के हवाले से जानकारियां आ रही थीं कि दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें ऑफर हो सकती हैं. पर अब AAP ने सब साफ कर दिया है. साथ ही, कांग्रेस को अल्टिमेटम भी दे गिया है कि अगर इस ऑफर पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो केजरीवाल कुछ दिनों में अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर देंगे. आपको बता दें कि, AAP और कांग्रेस दोनों विपक्षी गठबंधन INDIA में साथ है.