आरक्षण पर बवाल बढ़ा तो महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में इंटरनेट सस्पेंड! क्या इंटरनेट बंदी सबसे बड़ा हथियार?
हाल के कुछ वर्षों से भारत में इंटरनेट बंद की प्रथा सी चल पड़ी है. देश में अब कहीं भी किसी प्रकार की हिंसा भड़क रही वहां तत्काल इंटरनेट बंद कर दिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Internet Shutdown
Internet Shutdown: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शन विकराल होता जा रहा है. इस बीच हिंसा, झड़प और आगजनी के ढेरों मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने बीड, धाराशिव और जालना में एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों से अक्सर इंटरनेट बंद किए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं. भारत में इंटरनेट शटडाउन करने की घटनाओं में तेजी पर अक्सर सवाल उठते हैं. सूचना और अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक इंटरनेट बंद करने को लेकर सरकार की आलोचना करते हैं.