अखिलेश की ही राह पर चले जयंत चौधरी! राजस्थान में इस चुनौती से कैसे पार पाएगी कांग्रेस

जयंत की RLD, INDIA अलायंस में कांग्रेस के साथ है. पार्टी ने राजस्थान में कांग्रेस के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है. पर जयंत को यह डर है कि कहीं उनके साथ भी वैसा ही न हो जाए जो मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव की सपा के साथ हुआ.

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhay Akhilesh Yadav Rajasthan Election 2023
Jayant Chaudhay Akhilesh Yadav Rajasthan Election 2023
Google CTA

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है. प्रदेश में टिकट बंटवारें को लेकर INDIA अलायंस के सहयोगी दल भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं. इसमें जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल( RLD) भी शामिल है. पिछले दिनों मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के बीच टकराव देखने को मिला था. अखिलेश यादव ने आरोप लगाए कि कांग्रेस वादा करने के बावजूद एमपी में गठबंधन से मुकर गई. अब डर है कि कहीं अखिलेश की तरह राजस्थान में कांग्रेस के लिए जयंत चौधरी भी पेच न फंसा दें.