झारखंड चुनाव से पहले राज्य में बड़ा फेरबदल, कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाया गया, क्यों लिया गया ये फैसला?

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधान सभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का आदेश दिया, उनके खिलाफ मिली शिकायतों के चलते ये फैसला लिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Anurag Gupta (PTI)
google news

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है. निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को इस संबंध में निर्देश जारी किया था. इसके बाद राज्य सरकार ने आदेश का पालन करते हुए आयोग को रिपोर्ट भी सौंप दी.