कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें! सिद्धारमैया के दो मंत्री दिल्ली पहुंचे, हाईकमान का आया बड़ा जवाब

Karnataka Politics: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा फिर तेज हुई, लेकिन दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे दो मंत्रियों ने साफ किया कि कोई बदलाव नहीं होगा. डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने भी ‘नवंबर रेवोल्यूशन’ की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

ADVERTISEMENT

सिद्धारमैया की कुर्सी पर लटकी तलवार ने बढ़ाई राहुल गांधी की मुश्किल.
Siddaramaiah, dk shivakumar
Google CTA

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल या नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. इस बीच, सिद्धारमैया कैबिनेट के दो वरिष्ठ मंत्री दिनेश गुंडू राव और कृष्णा बायरे गौड़ा दिल्ली पहुंचे हैं और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की है.