कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी हलचल! दिल्ली में विधायकों की खड़गे से मुलाकात, शिवकुमार बोले- मुझे कुछ पता नहीं

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में पावर-शेयरिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है. कई विधायक दिल्ली जाकर खड़गे से मिले हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है. राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को कर्नाटक के करीब 10 कांग्रेस विधायक अचानक दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की. इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं होने लगी.