गैस मास्क पहन, गॉगल्स लगा आ रहे किसान, इस बार मोडिफाइड बुलडोजर और अर्थमूवर लेकर क्यों बढ़ रहे आगे?

किसान अपने साथ बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए अपने साथ मोडिफाइड बुलडोजर, जेसीबी, पोकलेन, हाइड्रा और अर्थमूविंग जैसी शक्तिशाली भारी मशीनों के साथ आगे बढ़ रहे है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Kisan Andolan: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसान आज दिल्ली कूच पर निकल रहे है. किसान गैस मास्क और आंखों में गॉगल्स लगा कर आगे बढ़ने की तैयारी में है ताकि आंसू गैस के गोले से बचा जा सके. किसान जूट की बोरियां भी लिए हुए है जिससे गैस के गोलों को निष्क्रिय किया जा सके. पिछले दिनों केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर हुई बातचीत के विफल हो जाने के बाद किसानों ने आज यानी 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने की घोषणा की थी. दूसरी तरफ सरकार ने भी किसानों को रोकने के लिए अपनी कमर कसी हुई है. शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस, RAF के साथ ही केन्द्रीय रिजर्व फोर्सेस की तैनाती की गई है. सरकार किसी भी हाल में किसानों को दिल्ली नहीं आने देना चाहती है. हालांकि इन सब के बाद भी किसान दिल्ली आने पर अड़े हुए है.