मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर पत्नी को पीटने के आरोपों तक, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे विवेक बिंद्रा कौन हैं?

बिंद्रा का क्रेज खासतौर पर युवाओं में माना जाता है. वे अपने यूट्यूब चैनल पर नए-नए तरीकों से जल्दी पैसा कमाने, बड़ा बिजनेस बनाने आदि को लेकर सलाह देते हैं. वे इसके लिए पेड कोर्स भी चलाते हैं.

ADVERTISEMENT

Vivek Bindra
Vivek Bindra
Google CTA

Vivek Bindra: खुद को इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर बताने वाले विवेक बिंद्रा के खिलाफ गाजियाबाद सेक्टर 126 के थाने में केस दर्ज हुआ है. बिंद्रा पर अपनी पत्नी से मार-पीट के आरोप में घरेलू उत्पीड़न का केस है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में जांच की जा रही है, फिर उसी के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी. पिछले दिनों एक दूसरे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर समझे जाने वाले संदीप महेश्वरी और बिंद्रा के बीच विवाद की खबर थी. अब बिंद्रा पत्नी वाले केस को भी लेकर चर्चा में हैं. आइए बताते हैं कौन है विवेक बिंद्रा?