बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्म्युला तैयार! चिराग को 4 सीटों का ऑफर, नीतीश को क्या मिला?

जानकारी के मुताबिक, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को एक सीट, उपेन्द्र  कुशवाहा की पार्टी RLM को एक सीट, पशुपति पारस को समस्तीपुर की सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत चार सीटें देने पर सहमति बनी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Seat Sharing: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का पारा चढ़ा हुआ है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के बाद अब बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के आने के कयास भी लगाए जा रहे है. इसी बीच बिहार में बीजेपी के गठबंधन NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर या रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आज हुई मीटिंग में चिराग पासवान और मंगल पांडेय ने सीटों को लेकर सहमति पर अंतिम मुहर लगाई. वहीं इससे पहले मंगल पांडेय ने पशुपति पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाकात की थी. आइए आपको बताते हैं बिहार में किसके खाते में जा रही है कितनी सीटें.