साक्षात्कार: मोदी सरकार में कैसे मिला रोड विभाग, नागपुर में कितने मजबूत? गडकरी ने दिए ये जवाब 

गडकरी ने बताया,उन्होंने कहा मेरा लक्ष्य 2024 के अंत से पहले भारत के नेशनल हाइवे नेटवर्क को अमेरिका के स्टैन्डर्ड के करने का था तब लोग मेरे ऊपर हंस रहे थे लेकिन आज जब कुछ लोग अमेरिका से आए तो उन्होंने मुझसे कहा कि, ये अमेरिका के बराबर नहीं बल्कि उससे भी अच्छा बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Nitin Gadkari Interview: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर नागपुर से टिकट दिया है. गडकरी इस बीच धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नितिन गडकरी का विभाग अपने मेगा प्रोजेक्ट्स और तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हमेशा चर्चा में रहा. इस बीच TAK चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने न्यूज TAK के खास कार्यक्रम 'साक्षात्कार' में नितिन गडकरी से बात की है. गडकरी से चुनावी तैयारियों, रोड मिनिस्ट्री संभालने के पीछे की कहानी जैसे तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई और उनसे इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े विवाद पर भी सवाल पूछा गया. आइए आपको बताते हैं इस बातचीत के कुछ प्रमुख अंश.