पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए किस सीट से कौन है मैदान में और क्या थे 2019 के नतीजे
11 बजे तक पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर 32. 82 फीसदी मतदान हो चुका है. सीटों की बात करें तो मुर्शिदाबाद सीट पर 32.72, जंगीपुर पर 33.81, मालदाहा दक्षिण पर 33.09 और मालदाहा उत्तर पर 31.72 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

West Bengal Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान चल रहा है. दो चरणों में अभी तक पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. वहीं आज पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से आज 4 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें मालदाहा उत्तर, मालदाहा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में वोट डाले जा रहे है. पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. तो वही बीजेपी संदेशखाली, सीएए जैसे मुद्दे पर वहां चुनाव लड़ रही है. आइए जानते हैं बंगाल की सभी चार सीटों पर चल रहे मतदान पर किन प्रत्याशियों की साख दांव पर है.