चुनाव के बीच योगेंद्र यादव ने महाराष्ट्र की 48 सीटों पर बता दिया अपना अनुमान, बीजेपी-NDA को बड़ा नुकसान
योगेंद्र यादव ने बताया महाराष्ट्र से NDA गठबंधन को बड़ा झटका मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

Maharashtra Election: लोकसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान के बाद अब जमकर सियासत देखने को मिल रही है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. इसी बीच राजनैतिक विश्लेषक और चुनावों पर नजर रखने वाले प्रोफेसर योगेंद्र यादव ने भी लोकसभा चुनाव पर अपना आंकड़ा जारी कर दिया है. योगेंद्र यादव के मुताबिक इस बार के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही उनके मुताबिक सत्तारूढ़ NDA को लोकसभा की 272 सीटें मिलती नजर नहीं आ रही है. ऐसे ही उन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी-NDA को बड़ा नुकसान होने की बात भी कह रहे हैं. आइए आपको बताते हैं महाराष्ट्र को लेकर क्या है योगेंद्र यादव का अनुमान.