चुनाव के बीच साउथ राज्यों के दो CM निकले विदेश ट्रिप पर, BJP ने सबको छोड़ इस CM को घेरा

13 मई को चुनाव खत्म होते ही आंध्र प्रदेश में तो गजब ही हो गया. आंध्र प्रदेश की पूरी टॉप लीडरशिप राज्य से बाहर विदेश जा चुकी है. सीएम जगन मोहन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू, शर्मिला रेड्डी-सबके सब परिवार समेत विदेश में हैं. कोई ब्रिटेन चला गया तो कोई अमेरिका. किसी को इलाज कराना है. किसी को परिवार के साथ समय बिताना है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Elections 2024: चार चरणों में लोकसभा की 379 सीटों पर चुनाव हो चुका है. एमपी, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्र समेत 18 राज्यों में चुनाव का खत्म हो चुका है. अब सबको 4 जून को नतीजे का इंतजार है. ईवीएम मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में बंद हो गई है. पार्टियों के कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे हैं.